Uttarakhand weather today: सूखी ठंड को अलविदा, बदलेगा उत्तराखंड का मौसम, पहाड़ों में होगी बारिश  

Spread the love

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में लंबे समय से बनी सूखी ठंड अब खत्म होने वाली है. मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. पहाड़ी इलाकों में जल्द ही बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी. बारिश से पहाड़ों में ठिठुरन बढ़ सकती है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में भी ठंड का असर महसूस होगा. मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में बादल छाए रहेंगे और कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.