Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में आज और कल भारी बारिश, बर्फबारी की भी संभावना, इन जिलों में जारी किया अलर्ट

Spread the love

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम ने फिर करवट ली है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 29–30 मार्च को राज्यभर में बारिश, गर्जन और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है. उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जैसे जिलों में ज्यादा असर रहेगा. तेज हवाएं और खराब मौसम से पर्यटन व जनजीवन प्रभावित हो सकता है. अप्रैल की शुरुआत तक मौसम अस्थिर रहेगा, इसलिए यात्रियों और ट्रैकिंग करने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.