Uttarakhand weather : कभी कड़ाके की ठंड, कभी चिलचिलाती गर्मी…एक दिन में इतना बदला मौसम, देहरादून में ये क्या हो रहा

Spread the love

Dehradun weather : देहरादून में इन दिनों प्रकृति का एक अजीबोगरीब ‘डबल रोल’ देखने को मिल रहा है. जनवरी के महीने में जहां आमतौर पर कड़कड़ाती ठंड और कोहरा देखने के लिए मिलता था. बीते 2 हफ्ते जनवरी में भी देहरादून की जमीन तपती नजर आई. सरकारी अस्पतालों में वायरल फ्लू से संक्रमित मरीज ज्यादा संख्या में पहुंच रहे हैं. देहरादून के पलटन बाजार में भी बदलते मौसम का असर देखने को मिल रहा है, जहां अचानक ऊनी कपड़ों की डिमांड एक बार फिर बढ़ गई है. नया साल के शुरुआती हफ्तों में देहरादून चिलचिलाती धूप के चलते सुर्खियों में था.