Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में खराब मौसम का दौर जारी है. मौसम विभाग के अनुसार 11 और 12 मार्च को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश, बर्फबारी और आकाशीय बिजली की संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ के असर से केदारनाथ, बद्रीनाथ समेत उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम चुनौतीपूर्ण रह सकता है। वहीं देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और उधम सिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा, हालांकि पहाड़ों की बर्फबारी से धूप का असर कुछ कम रहेगा.
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के इन 5 पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, यहां मौसम रहेगा एकदम साफ, जानें IMD का अपडेट
