Uttarakhand Weather: मैदान तपेंगे, पहाड़ रहेंगे ठंडे! जानें 11 अप्रैल को कैसा रहेगा देहरादून, हरिद्वार से लेकर नैनीताल तक का मौसम

Spread the love

Uttarakhand Weather Update Today 11 April: उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. पिछले कई दिनों से जारी बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी के बाद अब पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ गया है. मौसम विभाग के अनुसार, 11 अप्रैल से मैदानी इलाकों में सूरज के तेवर तीखे होंगे और तापमान में 5 से 10 डिग्री तक का उछाल आ सकता है. हालांकि, उत्तरकाशी और चमोली जैसे 5 पहाड़ी जिलों में अब भी हल्की बूंदाबांदी और बर्फबारी के आसार हैं. जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल.