Uttarakhand Weather Live: उत्तराखंड में आज फिर बिगड़ेगा मौसम, इन 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, जानिए कैसा रहेगा आपके जिले का मौसम

Spread the love

Uttarakhand Weather Live: उत्तराखंड में 3 फरवरी को मौसम फिर बदलेगा. उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में 2800 मीटर से ऊपर हल्की बर्फबारी और बारिश की संभावना है. गंगोत्री, बद्रीनाथ व केदारनाथ में ताजा बर्फ गिर सकती है. हरिद्वार और उधम सिंह नगर में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन सुबह-शाम हल्का कोहरा छाएगा. तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ेगी.