Uttarakhand Weather Live: उत्तराखंड में बदला मौसम, यहां शुरू हुई झमाझम बारिश, तापमान में भारी गिरावट, फिर से लौट आई ठंड

Spread the love

Uttarakhand Weather Live: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है. पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक अधिकांश जिलों में बादल छाए हुए हैं, जबकि नैनीताल में बारिश शुरू हो चुकी है. मौसम विभाग के अनुसार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण 15 मार्च को राज्य के कई हिस्सों में बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और बिजली चमकने की संभावना है. हरिद्वार और उधम सिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में भी हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट और ठंड का असर बढ़ने के आसार हैं.