Uttarakhand Weather Live: उत्तराखंड का मौसम लेगा करवट, इन 5 जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना, अलर्ट जारी

Spread the love

Uttarakhand Weather Live: उत्तराखंड का मौसम इस बार दो अलग-अलग रंग दिखा रहा है. पहाड़ी जिलों में जहां बर्फबारी की तैयारी है, वहीं मैदानी इलाकों में सूखी ठंड लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाली है. मौसम विभाग के ताज़ा अलर्ट के अनुसार पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जैसे ऊंचाई वाले जिलों में हल्की से मध्यम बर्फबारी की संभावना है, जिससे चारधाम और सीमांत इलाकों की चोटियां फिर से सफेद नजर आ सकती हैं.