Uttarakhand Weather Live: पश्चिमी विक्षोभ की विदाई, बारिश-बर्फबारी से मिलेगी राहत, उत्तराखंड में आज कैसा होगा मौसम, जानें अपडेट

Spread the love

Uttarakhand Weather Live: उत्तराखंड में मौसम ने आज राहत दी है. मौसम विभाग के अनुसार 4 फरवरी को प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा. पहाड़ों और मैदानी इलाकों में धूप खिलने के आसार हैं, हालांकि बर्फबारी के बाद गलन वाली ठंड बनी रहेगी. हरिद्वार और उधम सिंह नगर में मौसम साफ रहेगा. यात्रियों और पर्यटकों के लिए दिन अनुकूल है. किसानों को भी मौसम से फायदा होगा, लेकिन सुबह-शाम ठंड से सावधानी जरूरी है.