Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के असर से 23 मार्च को मौसम उग्र हो गया है. उत्तरकाशी, चमोली समेत कई पहाड़ी जिलों में बारिश, बर्फबारी और बिजली गिरने का अलर्ट है. वहीं हरिद्वार और उधम सिंह नगर जैसे मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा. मौसम विभाग ने ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ट्रैकिंग से बचने की सलाह दी है, क्योंकि बर्फबारी और फिसलन से खतरा बढ़ सकता है.
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में आज पहाड़ से लेकर मैदान तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया है अलर्ट, जानिए ताजा अपडेट
