Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बढ़ने वाली है ठंड, अगले दो दिनों तक पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, जानें आज का मौसम

Spread the love

Uttarakhand Weather Update: भारतीय मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल रहा है. 25 मार्च को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जैसे ऊंचाई वाले जिलों में बारिश, बर्फबारी और बिजली गिरने का अलर्ट है, जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा. 26 मार्च से मौसम फिर बिगड़ सकता है और कई पहाड़ी जिलों में असर दिखेगा. पश्चिमी विक्षोभ के चलते ठंडी हवाओं से मैदानी क्षेत्रों में भी ठंड महसूस हो रही है, वहीं तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.