उत्तराखंड के 1983 राजस्व गांव नियमित पुलिस में शामिल

Spread the love

उच्च न्यायालय के आदेश और पूर्व मंत्रिमंडलीय निर्णयों के अनुरूप राज्य की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूती प्रदान करने के उदे्श्य से राज्य सरकार की ओर से शनिवार को राज्य के 1983 राजस्व गांवो को अब नियमित पुलिस क्षेत्राधिकार में शामिल किया गया है। इस निर्णय से जनपदों के ग्रामीण और सीमांत इलाकों में अब सीधे नियमित पुलिस व्यवस्था लागू हो जाएगी,जिससे अपराधों पर नियंत्रण, त्वरित कार्रवाई, और न्याय की उपलब्धता और अधिक सशक्त होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश की कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक कदम से जनता की सुरक्षा एवं विश्वास में वृद्धि होगी, जिससे एक सुरक्षित और स्वच्छ सामाजिक वातावरण बनेगा। साथ ही पुलिस व्यवस्था और अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनेगी।