मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर : चौहान

Spread the love

इस दौरान मुख्य वक्ता बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और बताया कि आत्मनिर्भर भारत अभियान का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना, महिला सशक्तीकरण, युवा रोजगार और स्वरोजगार को प्रोत्साहित करना है। श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर प्रगति कर रहा है। भारत देश की पहचान पहले एक आयत देश के रूप में पहचान थी।

उन्हाेंने कहा कि पुरोला के लाल चावल आज दुनिया भर में प्रसिद्ध है। उन्होंने पर पहाड़ी उत्पाद जखिया का तड़का, गहत (कुल्थ ) दाल मंडुवा, झंगोरा, समेत पहाड़ी अनाजों को बढ़ाओ देनी की अपील की है। कार्यक्रम की संयोजिका सीमा गौड़, ललिता सेमवाल, सरिता नौटियाल , सावित्री मखलोगा , जशोदा राणा, सरिता पडियार, संतोषी ठाकुर, जलमा राणा, पार्वती,ममता भट्ट, ममता पंवार ब्लॉक प्रमुख भटवाडी़, महामंत्री परशुराम जगूडी, महावीर नेगी आदि मौजूद रहे है ।