इस दौरान विधायक ने संबोधित करते हुए कहा कि “राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता सुधार और सुदूरवर्ती क्षेत्रों के विद्यालयों को बेहतर संसाधनों से सुसज्जित करने के लिए प्रतिबद्ध है।” उन्होंने कहा कि टिकोची जैसे दुर्गम क्षेत्रों में विद्यार्थियों को बेहतर भवन, प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय और शौचालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। नव निर्मित भवन में 12 कमरे, एक विशाल हॉल, विज्ञान प्रयोगशाला, पुस्तकालय और शौचालय की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
बता दें कि वर्ष 2019 की विनाशकारी आपदा में विद्यालय भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके बाद से विद्यालय टीन शेड में संचालित हो रहा था। अब नवीन भवन का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। यह इंटर कॉलेज टिकोची, चिंवा, जागटा, किराणु, दुचाणु, बलावट, मौडा, डगोली, कलीच, माकुड़ी, झोटाडी और गोकुल सहित लगभग 13 गांवों का प्रमुख शैक्षणिक केंद्र है।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। विधायक ने विद्यालय के चारदीवारी एवं सुरक्षा दीवार निर्माण हेतु शासन से बजट स्वीकृति का प्रयास करने व विधायक निधि से विद्यालय में छात्र छात्राओं के बैठने के लिए फर्नीचर की घोषणा।
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार, प्रधानाचार्य वालम सिंह तोमर, युद्धवीर सिंह रावत, विनोद सिंह रावत, राकेश उत्तराखंडी, मनमोहन चौहान, रमेश नौटियाल, सतीश चौहान, महेंद्र सिंह चौहान (सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य), प्रेम सिंह चौहान, हरिमोहन सिंह चौहान, मोहन सिंह चौहान, उमेन्द्र आष्टा, राजेंद्र नौटियाल, संजय रावत, तथा क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्य, शिक्षक, अभिभावक एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
