उत्तरकाशी में 3.6 तीव्रता का भूकंप, नुकसान की काेई खबर नहीं

Spread the love

जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता और केंद्र को लेकर आपद परिचालन केंद्र उत्तरकाशी के मुताबिक इसका केंद्र उत्तरकाशी में जमीन के नीचे

पांच किमी गहराई पर था और इस भूकंप की तीव्रता 3.5 थी।

जनपद के यमुना घाटी में भूकंप के झटके काफी कमजोर थे, लेकिन उत्तरकाशी के लोगों को धरती हिलती महससू हुई।

इसी बीच जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने अधिकारियों को जिले की सभी तहसील क्षेत्रों में भूकंप के असर के बारे में सूचना जुटाने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल जिले में कही से भी जान माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। स्थानीय प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।