Uttarakhand LPG Crisis Action: उत्तराखंड में एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर एक्शन, 4 एफआईआर दर्ज, 74 सिलेंडर जब्त

Spread the love

Uttarakhand LPG Crisis Action: उत्तराखंड में एलपीजी गैस की कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है. प्रदेशभर में 280 निरीक्षण किए गए और 58 स्थानों पर छापेमारी की गई. इस दौरान अवैध भंडारण और दुरुपयोग के मामलों में 74 गैस सिलेंडर जब्त किए गए. मामले में अब तक 4 एफआईआर दर्ज की गई हैं. साथ ही एक गैस काटा और दो अवैध रिफिलिंग किट भी बरामद किए गए हैं.