UPSC रिजल्ट, पंचकूला के एकांश ढुल की थर्ड रैंक:मां प्रिंसिपल, पिता BJP नेता; चंडीगढ़ से स्कूलिंग; पहले भी 2 बार एग्जाम क्रैक कर चुके

Spread the love

UPSC सिविल सर्विस एग्‍जाम 2025 का फाइनल रिजल्‍ट जारी हो गया है। पंचकूला के रहने वाले एकांश ढुल ने तीसरी रैंक हासिल की है। एकांश ढुल परिवार के साथ सेक्टर 12A में रहते हैं। उनकी मां निर्मला स्कूल प्रिंसिपल हैं। पिता कृष्ण ढुल भाजपा नेता हैं। एकांश ने साल 2024 में UPSC में 342वां और साल 2025 में 295वां रैंक हासिल की थी। अब तीसरी बार फिर उन्होंने एग्जाम क्रैक करते हुए टॉप-3 रैंक पाया। फिलहाल एकांश शिमला में ट्रेनिंग के लिए गए हुए हैं। रिजल्ट के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एकांश के पिता कृष्ण ढुल को फोन कर बेटे की तीसरी रैंक आने पर बधाई दी। CM ने कहा कि एकांश ने पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। चंडीगढ़ से स्कूलिंग, BA दिल्ली से की एकांश ढुल ने 10वीं क्लास चंडीगढ़ के सेक्टर 27 स्थित भवन स्कूल से की। इसके बाद 12वीं उन्होंने चंडीगढ़ के सेक्टर -26 स्थित संत कबीर स्कूल से की। ग्रेजुएशन के लिए वह दिल्ली चले गए। उन्होंने श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से बीए ऑनर्स की पढ़ाई पूरी की। दिल्ली में ही UPSC की कोचिंग ली इसके बाद एकांश ने दिल्ली से ही UPSC की कोचिंग ली। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि आत्म-अध्ययन और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी हैं। पहली बार की सफलता से बहुत कुछ सीखा, लेकिन संतोष नहीं मिला। इसलिए खुद से वादा किया कि अगली बार और बेहतर करूंगा, और वही हुआ। ————————- ये खबर भी पढ़ें :- UPSC सिविल सर्विस 2025 फाइनल रिजल्‍ट जारी:राजस्‍थान के अनुज अग्निहोत्री टॉपर, 958 कैंडिडेट्स क्‍वालिफाई; टॉप 10 में 3 लड़कियां UPSC ने सिविल सर्विस एग्‍जाम 2025 का फाइनल रिजल्‍ट जारी कर दिया है। राजस्‍थान के चित्‍तौड़गढ़ में रावतभाटा के अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया टॉप किया है। 958 कैंडिडेट्स अलग-अलग सर्विसेज के लिए क्‍वालिफाई हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर…