UPSC-2025 में पूछा- क्या बुलडोजर जस्टिस से इकोनॉमी बढ़ेगी:बाहुबली धनंजय के भतीजे बोले- सिक्योरिटी जरूरी; इंटरव्यू के रोचक सवाल

Spread the love

UPSC-2025 के फाइनल रिजल्ट में यूपी के 50 से ज्यादा कैंडिडेट कामयाब हुए। अमरोहा की सुरभि यादव की 14वीं, बलिया की मोनिका श्रीवास्तव की 16वीं, अलीगढ़ के विजय मुद्गल 54 और मेरठ के हर्ष नेहरा की 74वीं रैंक आई है। सबसे रोचक रहा इंटरव्यू सेशन, यूपी के सिलेक्ट हुए ज्यादातर कैंडिडेट से उत्तर प्रदेश से संबंधित सवाल पूछे गए। इंटरव्यू पैनल मेंबर ने जौनपुर के शुभम सिंह चंदेल से पूछा- बुल्डोजर जस्टिस से क्या इकोनॉमी टारगेट पूरे होंगे। जवाब भी उतना ही रोचक दिया- इन्वेस्टर को सिक्योरिटी चाहिए। यूपी में बुल्डोजर एक्शन के बाद लॉ एंड ऑर्डर बेहतर है। सिर्फ भारी भरकम ही नहीं, कैंडिडेट से उनकी पर्सनालिटी पर भी सवाल पूछे गए। मेरठ के हर्ष नेहरा से पूछा गया कि आप कम उम्र के हैं, इतने फिट कैसे रहते हैं? हर्ष ने बताया- मैं खुद को फिट रखने के लिए फिजिकल स्ट्रैंथ ट्रेनिंग करता हूं। आजमगढ़ के आदित्य से पूछा- जॉब ऑप्शन में भारत के बाहर किस देश में काम करना चाहेंगे? आदित्य ने कहा- चीन…। वहीं, अमरोहा की सुरभि ने इंटरव्यू सिलेक्शन पर कहा- मैंने ‘नो’ स्ट्रैटजी अपनाकर कामयाबी हासिल की। जो नहीं पता था, साफ कह दिया कि इसकी मुझे जानकारी नहीं है। दैनिक भास्कर ने कैंडिडेट से जानने का प्रयास किया कि यूपी से जुड़े कौन से रोचक सवालों ने उनकी राह आसान कर दी। पढ़िए रिपोर्ट… शुभम सिंह चंदेल ने UPSC की सिविल सेवा परीक्षा में 378वीं रैंक हासिल की है। उनके सिलेक्शन के बाद धनंजय सिंह ने ट्वीट करके बधाई दी। वह दूर के रिश्ते से उनके भतीजे लगते हैं। शुभम यूपी से हैं, इंटरव्यू के दौरान ये जानने पर पैनल के मेंबर ने पूछा- यूपी में बुल्डोजर जस्टिस से लॉ एंड ऑर्डर इंप्रूव हो रहा है, उससे वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी का टारगेट में क्या फायदा होगा? उन्होंने कहा- जहां लॉ एंड ऑर्डर का इश्यू रहता है, उन स्टेट में इन्वेस्टमेंट नहीं आते हैं, जहां लॉ एंड ऑर्डर ठीक रहता है, वहां इन्वेस्टर्स का परसेप्शन बदला जाता है, उन्हें सिक्योरिटी रहती है और वो इन्वेस्टमेंट लेकर आते हैं। यूपी के बजट पर पूछा गया- पहले कितने लाख करोड़ का था? इस बार कितना बड़ा बजट है? शुभम ने जवाब दिया- इस साल का बजट कितना है, ये मैंने नहीं देखा, मुझे पता नहीं है। पिछले साल का बजट 8.08 लाख करोड़ रुपए का था, उन्होने मुझसे रेवेन्यू पर सवाल पूछे, जो मैंने मना कर दिए। देवरिया की रहने वाली तान्या सिंह कहती हैं- मुझे दूसरे प्रयास में कामयाबी मिली है। सिविल सेवा परीक्षा में 200वीं रैंक हासिल की। वो कहती हैं- इंटरव्यू के दौरान मुझसे एक सवाल थोड़ा लीग से हटकर पूछा गया- आपको गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति का भाषण लिखना हो तो आप किन 3 तीन इश्यूज को मेंशन करना चाहेंगी? मैंने कहा- पहला इश्यू बेरोजगारी होना चाहिए। देश के युवाओं को रोजगार चाहिए। दूसरा इश्यू में गरीबी को दूर करने को लेकर क्या काम हो रहे हैं, इसको बताने की कोशिश करूंगी। तीसरा इश्यू में दूसरे देशों के साथ चल रही दिक्कतों के बावजूद भी देश की GDP को बढ़ाने की दिशा में किए गए कामों को बारे में बताना चाहूंगी। इसके बाद मैंने इंटरव्यू में अमेरिका के टैरिफ लगाने के बाद भारत का यूरोपियन कंट्री के साथ ट्रेड फ्री डील करने का उदाहरण बताया। इस तरह से मैंने ये तीन इश्यू इंटरव्यू में बताए। सुरभि यादव कहती हैं- मैं एक छोटे से गांव नगला सांगा की रहने वाली हूं। इंटरव्यू में ऐसे कई सवाल थे, जिनके बारे में मुझे कुछ पता ही नहीं था। मैंने आधा अधूरा या गलत जवाब देने के बजाए NO कहना बेहतर समझा। पैनल मेंबर ने पूछा- क्या आपने आज का न्यूजपेपर पढ़ा? भारत बांग्लादेश के रिश्तों पर सवाल किए गए? साथ ही एयरलाइन के प्राइवेटाइजेशन पर भी सवाल किया गया। इन सवालों के बारे में मुझे ज्यादा जानकारी नहीं थी, इसलिए मैंने कहा कि आई डोंट नो। फिर मुझसे न्यूक्लियर शांति बिल और न्यूक्लियर एनर्जी के बारे में डिटेल सवाल पूछे गए। सर ने कहा कि आप हिस्ट्री की स्टूडेंट हो, फिर भी आपसे न्यूक्लियर एनर्जी के पीछे का साइंस पूछना चाहता हूं कि ये इसकी फंक्शनिंग कैसे होती? सुरभि आगे कहती हैं- मैंने इसका मैकेनिज्म एक्सप्लेन किया कि कैसे पूरा फंक्शन करता है। उन्होंने पूछा कि इसमें फ्यूल कौन सा यूज होता है, तब मैंने कहा- यूरेनियम-235। सुरभि ने बताया- मेन्स की परीक्षा के दौरान मुझे टाइफाइड हो गया था, मेरी आंखों पर काफी सूजन हो गई थी। खराब स्वास्थ्य होने के बावजूद भी हार नहीं मानी और परीक्षाएं पूरी ताकत से दीं। जनवरी, 2026 में मेरी नौकरी मिनिस्ट्री ऑफ यूथ एंड स्पोर्टस के माय भारत में असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर लगी। अब जबकि यूपीएससी में सिलेक्शन हो गया है, इसलिए वो जॉब छोड़ दूंगी। आदित्य कहते हैं- मैं बिलरियागंज इलाके का हूं। जब इंटरव्यू लेने वाले पैनल को ये पता चला, तब उन्होंने यूपी से रिलेटेड 4 सवाल किए। 1. यूपी के 5 ऐसे लोगो के नाम बताइए जिन्हें भारत रत्न मिला हो। 2. लखनऊ से दिल्ली जाने के बीच कौन-कौन से जिले पड़ते हैं। 3. यूपी वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी का लक्ष्य कैसे पूरा करेगा? 4. पूर्वांचल में जापानी इंसेफेलाइटिस (दिमागी बुखार) से निपटने के लिए सरकार ने क्या कदम उठाए? इसके अलावा पूछा गया कि अगर इंडिया के बाहर आपको जॉब ऑप्शन दिए जाएं, तो कहां करना चाहेंगे? मैंने जवाब में चीन का। उन्होंने पूछा- ऐसा क्यों? तब मैंने कहा- चीन की पॉप्युलेशन भारत के लगभर बराबर ही है, तो उस हिसाब से चीन अपने संसाधनों का अच्छा इस्तेमाल करता है, इसीलिए ऑप्शन मिले को चीन में नौकरी करूंगा। मेरठ के हर्ष नेहरा ने UPSC में ऑल इंडिया 74वीं रैंक हासिल की। वो कहते हैं- मैं इंटरव्यू के लिए जैसे ही अंदर गया, मुझे देखते ही सर ने सवाल किया- आप 2002 में पैदा हुए, ऐज कम है, उस हिसाब से आप हैल्दी है और स्ट्रॉंग दिख रहे है तो इसके क्या फायदे नुकसान हैं। आपका डेली रूटीन क्या रहता है? हर्ष ने बताया- मैं खुद को फिट रखने के लिए फिजिकल स्ट्रैंथ ट्रेनिंग करता हूं। इसके बाद फिर सर ने अपनी लाइफ के बारे में भी बताया कि मुझे भी ये सब करना पसंद है। इस दौरान माहौल काफी खुशनुमा रहा। उन्होंने मेरठ से जुड़े भी कई सवाल किये, पूछा- मेरठ में क्या-क्या डेवलपमेंट हो रहा है? मैंने जवाब दिया- कनेक्टिविटी अच्छी हो रही है, रैपिड रेल आ चुकी है, इससे दिल्ली से कनेक्टिविटी अच्छी हो गई है, मेरठ से दिल्ली पढ़ने के लिए जा सकते हैं। अगर रैपिड रेल पहले चल जाती, तो तैयारी के दौरान मुझे दिल्ली घर से दूर नहीं रहना पड़ता। आपको गुस्सा आता है? मैंने कहा- मैं शांत स्वभाव का व्यक्ति हूं। किसी भी समस्या का समाधान शांति से रणनीति बनाकर निकाला जा सकता है। गुस्से से नहीं।
………..
ये पढ़ें – परचून की दुकान चलाने वाले की बेटी IAS बनी:शामली की आस्था जैन की UPSC में 9वीं रैंक; चौकीदार के बेटे का भी सिलेक्शन UPSC ने सिविल सर्विस एग्‍जाम 2025 का फाइनल रिजल्‍ट जारी कर दिया है। इसमें यूपी के शामली की 23 साल की आस्था जैन को 9वीं रैंक मिली है। आस्था ने पहले प्रयास में UPSC क्वालीफाई किया था। 131वीं रैंक पाकर वो IPS बनी थीं। हैदराबाद में IPS की ट्रेनिंग से छुट्‌टी लेकर सिविल सर्विस की पढ़ाई की। सेल्फ स्टडी के दम पर ये मुकाम पाया। पढ़िए पूरी खबर…