UPSC की तैयारी कर रहा इंस्पेक्टर का बेटा डूबा, मौत:प्रयागराज में LLB एग्जाम देने आया था, दोस्तों संग पार्टी के दौरान यमुना में बहा

UPSC की तैयारी कर रहा इंस्पेक्टर का बेटा डूबा, मौत:प्रयागराज में LLB एग्जाम देने आया था, दोस्तों संग पार्टी के दौरान यमुना में बहा
Share Now

प्रयागराज में इंस्पेक्टर के बेटे की यमुना में डूबने से मौत हो गई। वह LLB का प्रैक्टिकल एग्जाम देने आया था। 11 अगस्त वो दोस्तों के साथ पार्टी करने यमुना के किनारे गया था। यहां पर सबने डांस किया, खाना खाया। इसके बाद सभी लोग नहाने लगे। इस दौरान बाढ़ की वजह से नदी उफान पर थी। अंशुमान गहराई को भाप नहीं सका और गहराई में चला गया। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की। लेकिन सफल नहीं हुए। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस, NDRF की टीम ने 11 अगस्त को सर्चिंग अभियान चलाया गया। इसके 17 घंटे बाद आज उसकी लाश मौके से 45 किमी दूर दिघिया घाट के पास मिली। अंशुमान की लाश बहती हुई जा रही थी। जो जाल में फंसकर रुक गई। बेटे की लाश मिलने की जानकारी पर मां, पिता और परिवार वाले मौके पर पहुंचे। इस दौरान बेटे की लाश देखते ही मां बेहोश होकर गिर पड़ीं। दिल्ली में UPSC की तैयारी कर रहा था
नैनी स्थित खरकौनी निवासी वीरेंद्र सिंह फतेहपुर साइबर थाने में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। परिवार में पत्नी नीलिमा सिंह, बेटा अंशुमान (24) और बेटी अंशिका (22) हैं। चाचा पुष्पराज सिंह गोरखपुर विकास प्राधिकरण में सचिव हैं। अंशुमान LLB की पढ़ाई के साथ दिल्ली में रहकर UPSC की तैयारी कर रहा था। वह 5 अगस्त को दिल्ली से प्रैक्टिकल एग्जाम देने के लिए आया था। लेकिन एग्जाम की डेट बढ़ जाने के चलते वह कुछ दिन और रुक गया। पार्टी के बाद नहाने पहुंचा
पिता वीरेंद्र ने बताया कि रविवार की शाम 6 बजे अंशुमान अपने पुराने दोस्तों अर्पित सिंह और कुछ अन्य के साथ महेवा में पार्टी करने गया था। रात में पार्टी करने के बाद सुबह 4 बजे भोर में वह दोस्तों के साथ अरैल डीपीएस घाट नहाने पहुंचा था। इसी दौरान उसने यमुना में डुबकी लगाई। वह तेज बहाव में बहने लगा। वहां मौजूद दोस्तों ने मदद के लिए शोर मचाया। लेकिन उस समय इन लोगों के अलावा वहां कोई नहीं था। तेज बहाव के कारण अंशुमान नदी में बह गया था। पूरी रात चला सर्चिंग अभियान
अंशुमान को ढूंढने के लिए 11 अगस्त की पूरी रात एनडीआरएफ, जल पुलिस और गोताखोर लगे रहे। 17 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद अंशुमान का शव 45 किलोमीटर दूर मांडा में दिघिया घाट से निकाला गया। इंस्पेक्टर के घर मातम छाया हुआ है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को घर लाया जाएगा। इंस्पेक्टर के घर मिलने वालों और रिश्तेदारों की भीड़ जमा है। अंशुमान के शव पर चोट के निशान
अंशुमान के शव बरामद होने के बाद पुलिस को बॉडी पर चोटों के निशान मिले हैं। उसके सीने और गर्दन पर घाव पाए गए हैं। वह घड़ी भी पहने है। ऐसे में परिवार का कहना है कि यमुना में नहाने से पहले वह घड़ी उतार देता। पुलिस हत्या के एंगल पर भी उसके दोस्तों से पूछताछ कर रही है। ———————– ये खबर भी पढ़ें… कानपुर में काजल किन्नर के हत्यारोपी बॉयफ्रेंड ने फांसी लगाई:सतना के होटल में मिली लाश, सुसाइड नोट में लिखा- मैंने भाई-बहन को मारा कानपुर में किन्नर काजल और उसके भाई के हत्यारोपी आकाश ने जान दे दी। सोमवार को उसका शव कानपुर से करीब 270 किमी दूर मध्य प्रदेश में सतना जिले के एक होटल में मिला। शव पर्दे से बने फंदे से लटक रहा था। पढ़ें पूरी खबर…


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *