मेरठ में मार्केट की सीलिंग पर हंगामा,कारोबारी सड़क पर बैठे:बोले- सरकार ने हमें मार दिया; व्यापारी को ADM ने धमकाया- जेल भेज दूंगा

Spread the love

मेरठ में सेंट्रल मार्केट की सीलिंग को लेकर दूसरे दिन भी हंगामा जारी है। कार्रवाई से नाराज कारोबारियों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। एक व्यापारी ने कहा- सरकार ने हमें मार दिया। आवास विकास के अधिकारियों ने बेईमानी की है। हमें गुमराह किया। 70 करोड़ रुपए वसूलने के बाद भी हमारे प्रतिष्ठानों को सील किया जा रहा है। मौके पर सपा नेता जीतू नागपाल भी पहुंचे। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। यह सुनकर एडीएम सिटी भड़क गए। बोले- राजनीति अपने घर जाकर करना। यहां बात करनी है तो व्यापारियों की करो। राजनीति करोगे तो जेल भेज दूंगा। इस पर सपा नेता ने कहा कि हम भी व्यापारी हैं और व्यापारी हित की ही बात करने आए हैं। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने सेंट्रल मार्केट में 44 संपत्तियों को सील करने का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने दिया है। आदेश मंगलवार शाम व्यापारियों को लिखित रूप में मिल गया। बुधवार सुबह आवास विकास परिषद की 7 टीमों ने सीलिंग की कार्रवाई शुरू कर दी। हर टीम के साथ पुलिस बल मौजूद है। रंगोली रोड स्थित सुधा हॉस्पिटल से सीलिंग की कार्रवाई शुरू हुई। तस्वीरें देखिए… सुप्रीम कोर्ट ने कमर्शियल गतिविधियां बंद करने का आदेश दिया सेंट्रल मार्केट के सीलींग से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…