सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। एक पक्ष ने मारपीट की लिखित तहरीर कोतवाली में दी, जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों पक्षों की जांच कर कार्रवाई की।
कोतवाल वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि साड़ी बंटवारे को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्षों के कुल छह कर्मचारियों का शांतिभंग की धाराओं में चालान कर जेल भेजा गया है।
