HAU में डीन-डायरेक्टर पदों पर बवाल:दूसरे कार्यकाल पर रोक, नियुक्ति पर विवाद; जांच के लिए PM को भेजी चिट्ठी

Spread the love

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) में प्रशासनिक पदों पर दी गई नियुक्तियों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। विश्वविद्यालय में डीन, कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर और डायरेक्टर स्टूडेंट्स वेलफेयर के पदों पर प्रभार देने में विश्वविद्यालय अधिनियम व नियमावली के उल्लंघन के आरोप लगाए गए हैं। इस मामले में एडवोकेट हर्षदीप सिंह गिल ने प्रधानमंत्री को शिकायत भेजकर हस्तक्षेप और जांच की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने नियुक्तियों में निर्धारित नियमों की अनदेखी करते हुए कुछ ऐसे व्यक्तियों को प्रभार दे दिया है जो नियमों के अनुसार पात्र नहीं हैं। इससे विश्वविद्यालय में पारदर्शिता और वरिष्ठता के सिद्धांतों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। शिकायत की प्रतिलिपि हरियाणा के मुख्यमंत्री को भी भेजी गई है। शिकायतकर्ता के अनुसार विश्वविद्यालय के विज्ञापन संख्या 1/2026 में स्पष्ट किया गया है कि डीन और डायरेक्टर के पद चार वर्ष के टेन्योर आधार पर भरे जाएंगे और जो व्यक्ति पहले किसी विश्वविद्यालय में डीन या डायरेक्टर के रूप में एक कार्यकाल पूरा कर चुका है, उसे दूसरे कार्यकाल के लिए पात्र नहीं माना जाएगा। इस तरह नियुक्ति को लेकर हुई गड़बड़ी… प्रधानमंत्री से जांच की मांग
शिकायत में प्रधानमंत्री से मांग की गई है कि इस मामले में विश्वविद्यालय अधिनियम और नियमों के तहत पूरी जांच करवाई जाए, कुलपति से स्पष्टीकरण लिया जाए और यदि अनियमितता पाई जाए तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।