सोनीपत जिले के खरखौदा क्षेत्र में राजकीय स्कूल में टीचरों में सरेआम विवाद और गाली गलौज हुआ। महिला हैड टीचर का आरोप है कि स्कूल में मैथ टीचर ने दफ्तर से उसका पीछा किया और अश्लील हरकतें की, सार्वजनिक तौर पर गाली गलौज किया। अपने प्राइवेट पार्ट पर हाथ मारते हुए उसको चुनौती दी। पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस टीचर पर इस तरह का एक केस पहले भी रोहतक के शिवाजी कॉलोनी थाने में दर्ज है। जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब महिला टीचर 19 दिसंबर को स्कूल में अपने कार्यालय में प्रशासनिक कार्य कर रही थीं। आरोप है कि स्कूल में तैनात गणित टीचर तीसरी घंटी के दौरान अपनी कक्षा छोड़कर अचानक उनके दफ्तर में घुस आया। किसी बात को लेकर उसकी हैड टीचर से बहस हो गई। इसके बाद प्राचार्या ने डर के मारे दफ्तर से बाहर निकल गई। स्कूल में किया हंगामा, गाली-गलौज खरखौदा क्षेत्र के एक स्कूल में कार्यरत महिला हैड टीचर का आरोप है कि टीचर ने उनका पीछा किया और सार्वजनिक रूप से उन पर चिल्लाते हुए अश्लील व अशोभनीय टिप्पणियां कीं। साथ ही अपने प्राइवेट पार्ट की तरफ इशारा करते हुए कहा कि “कर ले जितनी शिकायतें करनी हैं, वे उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती’। उनका कहना है कि ये टीचर पहले भी उनके साथ बुरा व्यवहार कर चुका है। पूरा स्कूल स्टाफ इससे दुखी है। वह भी घटना के बाद से डरी हुई है। रोहतक थाने में दर्ज है केस महिला टीचर का कहना है कि आरोपी टीचर उसे स्कूल में सही से काम नहीं करने दे रहा है। वो उसे खुले आम चुनौती देता है कि उस पर तो पहले भी 354 का केस चल रहा है, इसमें भी अब उसका कुछ नहीं बिगड़ने वाला। महिला टीचर ने बताया कि आरोपी पर रोहतक के शिवाजी कॉलोनी थाने में वर्ष 2020 में महिला दुर्व्यवहार पर धारा 323, 506, 354 और 354B के तहत मामला दर्ज है, जिसमें कार्रवाई चल रही है। पुलिस को दी शिकायत राजकीय स्कूल में 19 दिसंबर को हुए हंगामे के बाद महिला हैड टीचर ने पूरे मामला अपने उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया और स्कूल स्टाफ से भी हालात को लेकर चर्चा की। इसके बाद महिला टीचर ने थाना खरखौदा में मामले की शिकायत दी। पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपी मैथ टीचर पर विभिन्न धाराओं मे केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की आगे की कार्रवाई चल रही है।
सोनीपत के राजकीय स्कूल में हंगामा- गाली गलौज:हेड टीचर बोली- मैथ शिक्षक ने अश्लील हरकत की; प्राइवेट पार्ट पर हाथ मार कर चुनौती दी
