हरियाणा के फतेहाबाद में रविवार रात को एक बच्ची के साथ टोना-टोटका करने का मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाली महिला ने बच्ची के साथ असामान्य घटना की। जिसके बाद क्षेत्र में हंगामा हो गया। स्थानीय लोगों ने टोटका करने वाली महिला पर कई तरह के आरोप लगाए। जिसके बाद मौके पर हंगामा हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। हालांकि बच्ची ने खुद भी आपबीती बताई। लेकिन परिवार वालों ने मामले की शिकायत पुलिस को नहीं दी। किसी तरह दोनों पक्षों को लोगों ने शांत करवाया। यहां पढ़िए, क्या है पूरा मामला… आरोप- किसी बाबा ने ऐसा करने को कहा
लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि महिला को ऐसा टोटका करने के लिए किसी बाबा ने कहा था। हालांकि परिजनों व आसपास के लोगों द्वारा रोष जताने पर महिला ने माफी भी मांग ली। महिला ने कहा कि उससे गलती हो गई, भविष्य में ऐसा नहीं होगा।
बच्ची के साथ टोना-टोटका करने पर हंगामा:फतेहाबाद में पड़ोसन ने गद्दे के नीचे से उठवाई चाबी, मुंह पकड़ा; लोग बोले- बाबा के कहने पर किया
