अमित शाह के मुलाकात के बाद उपेन्द्र कुशवाहा माने,बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने किया नामांकन

Spread the love

दूसरी ओर सीट शेयरिंग से नाराज उपेंद्र कुशवाहा की दिल्ली में अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात हुई है। केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय भी इस मौके पर मौजूद थे। दोनों नेताओं के बीच करीब 45 मिनट तक बैठक चली।

बैठक के बाद उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि कुछ मुद्दे को लेकर उलझन थी, जिसपर विचार विमर्श किया गया। अब हम उम्मीद करते हैं कि कोई कठिनाई नहीं होगी। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बिहार में निश्चित रूप से बनेगी।————–