वहीं, पुलिस ने मौके से आठ पिस्टल, 50 गोली, एक बोलेरो वाहन, एक यामहा वाहन, पहचान पत्र, आधार कार्ड, पांच मोबाईल फोन बरामद किया गया है। पकड़े गए अपराधियों में साजन अंसारी, अमित गुप्ता, आतिश दास और देवानंद दास शामिल हैं। साजन अंसारी के खिलाफ 12 मामले दर्ज है, अमित गुप्ता के खिलाफ चार, आतिश दास के खिलाफ 13 और देवानंद दास के खिलाफ एक मामला दर्ज है। यह जानकारी एसएसपी राकेश रंजन ने शुक्रवार की देर शाम प्रेस वार्ता कर दी।
एसएसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि राहुल दुबे गैंग के कुछ अपराधी खलारी इलाके में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले हैं। इसके बाद एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।
पुलिस की टीम जैसे ही होचर कोकरे टांड़ इलाके में पहुंची अपराधियों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस के जरिये भी जवाबी कार्रवाई की गई। इस जवाबी कार्रवाई में दो अपराधियों को गोली लगी है।
