कुरुक्षेत्र के इस्माइलाबाद में राइस मिल की छत से गिरने से ड्रायर ऑपरेटर की एक पल में जिंदगी खत्म हो गई। ऑपरेटर मिल की छत पर ड्रायर चेक करने के लिए चढ़ा था। पैर फिसलने से ऑपरेटर 40 फुट की ऊंचाई से नीचे पक्के फर्श पर गिरा, जिससे उसके सिर में गहरी चोट आई। मरने वाला चंद्र शेखर (34) मूल रूप से यूपी के इटावा जिले के गांव मुगलपुरा का रहने वाला था। चंद्र शेखर करीब 8 साल पहले कुरुक्षेत्र आया था। करीब 3 महीने से तलहेड़ी गांव की राइस मिल में काम कर रहा था। चंद्र शेखर का परिवार पत्नी पूनम, बेटा गोल्डी (6), पिल्लू (3) और माता-पिता गांव में ही रहते हैं। छत पर चढ़ा था भाई- शीतल शीतल हाल निवासी पंजाब जिला संगरूर के खनौरी ने बताया कि उसका भाई चंद्र शेखर कामधेनू राइस मिल में बतौर ड्रायर ऑपरेटर काम करता था। उसका भाई चंद्र शेखर कल दोपहर करीब 12.30 बजे राइस मिल की छत पर ड्रायर चैक करने के लिए ऊपर चढ़ा था। ड्रायर पैक करते हुए गिरा छत पर उसका भाई चंद्र शेखर ड्रायर पैक कर रहा था। इसी दौरान मिल की छत से अचानक पैर फिसल गया और चंद्र शेखर नीचे गिर गया। इस कारण उसके भाई के सिर, मुंह, टांग और अन्य जगह पर पर काफी चोटें लगीं। उसे तुरंत साथी कर्मियों की मदद से सरकारी अस्पताल पिहोवा लाया गया। यहां पर डॉक्टर ने उसके भाई को मृत घोषित कर दिया। अकेला सहारा था चंद्र शेखर चंद्र शेखर अपने परिवार का अकेला सहारा था। अपने पीछे पत्नी और 2 बेटों को छोड़ गया। पुलिस ने इस्माइलाबाद पुलिस स्टेशन में भाई के बयान पर इत्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज कर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
कुरुक्षेत्र में यूपी के व्यक्ति की मौत:40 फुट ऊंची चावल मिल के छत से गिरा, अचानक फिसला पैर
