यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:उन्नाव रेप पीड़ित और सेंगर समर्थक भिड़े, हर्षा रिछारिया बोलीं- मेरा दूल्हा सनातनी बनेगा, पोस्टमॉर्टम से पहले चलीं सांसें

Spread the love

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर उन्नाव रेप पीड़ित और सेंगर समर्थकों के दिल्ली में भिड़ने को लेकर है। वहीं, दूसरी खबर बरेली की बर्थडे पार्टी में बजरंग दल कार्यकर्ताओं के उपद्रव से जुड़ी है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, यूपी दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1. बरेली में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम छात्रों को पीटा, नर्सिंग स्टूडेंट के बर्थडे पार्टी में घुसे बरेली में शनिवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक रेस्टोरेंट में जमकर बवाल किया। एक नर्सिंग स्टूडेंट अपने दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी कर रही थी। ग्रुप में 6 लड़कियां और 4 लड़के थे। इनमें दो मुस्लिम स्टूडेंट थे। तभी बजरंग दल के करीब 25 कार्यकर्ता रेस्टोरेंट में घुस गए। लव जिहाद का आरोप लगाते हुए दोनों मुस्लिम लड़कों को पीटना शुरू कर दिया। जय श्री राम के नारे लगाने लगे। पूरी खबर पढ़ें 2. उन्नाव रेप पीड़ित और कुलदीप सेंगर समर्थकों में झड़प, दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे थे उन्नाव रेप केस में पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर की सजा सस्पेंड होने के विरोध में दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन में हंगामा हो गया। सेंगर के समर्थन में पुरुष आयोग नाम के संगठन के लोग रविवार को जंतर-मंतर पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। उनके हाथ में आई सपोर्ट कुलदीप सेंगर का बैनर था। पीड़ित पक्ष में प्रदर्शन कर रहीं योगिता भयाना ने विरोध किया तो दोनों ओर से झड़प हो गई। पूरी खबर पढ़ें 3. लखनऊ में मौलाना बोले- वंदेमातरम् के नाम पर डरा रहे, पाकिस्तान जैसा सलूक हो रहा लखनऊ के बड़ा इमामबाड़ा में ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड का महाअधिवेशन हुआ। इसमें नेपाल-बांग्लादेश के अलावा देशभर से 2000 लोग पहुंचे। इस दौरान जम्मू-कश्मीर के मौलाना आगा सैय्यद अब्बास रिजवी ने कहा- हमारे जवानों को भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नाम पर डराया जाता है। हम दिल की रोशनी और मोहब्बत की आंखों से भारत को देखते हैं। पूरी खबर पढ़ें 4. हर्षा रिछारिया बोलीं- सनातन धर्म मानने वाला बनेगा मेरा दूल्हा, कोई एक्टर-मॉडल नहीं कौशांबी पहुंचीं हर्षा रिछारिया ने कहा कि मेरा होने वाला जीवनसाथी एक्टर या मॉडल नहीं होगा। वह सनातन धर्म काे मानने वाला होगा। शादी को लेकर परिवार का कोई दबाव नहीं है। उनका सपोर्ट और प्यार हमेशा मिला है। सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार पर हर्षा ने कहा कि महाकुंभ में योगी सरकार ने सनातन को विश्व स्तर तक पहचान दिलाई। मैं अब जो भी कुछ कर रही, वो सनातन के लिए है। पूरी खबर पढ़ें 5. 22 दिन पहले जिस पेड़ के नीचे शादी की, सीतापुर में उसी से झूलते मिले पति-पत्नी सीतापुर में लव मैरिज के बाद पति-पत्नी के शव फंदे से लटकते मिले। दोनों ने 22 दिन पहले गुपचुप शादी की थी। बाद में दोनों परिवारों ने एक-दूसरे को अपना लिया था। हैरान करने वाली बात यह है कि गांव में जिस पेड़ के नीचे बने मंदिर में उन्होंने शादी की थी। उसी पेड़ से दोनों के शव एक फंदे से लटके हुए थे। रविवार सुबह ग्रामीणों ने दोनों के शव देखे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को नीचे उतारा। पूरी खबर पढ़ें अब 8 अहम खबरें… 6. योगी ने बताया- महाकाल का शिकार कोई क्यों होता है?, SP-SSP को मेडल दिए योगी ने लखनऊ में जांबाज पुलिस अफसरों को मुख्यमंत्री मेडल दिया। इसमें साइको किलर को पकड़ने वाले बरेली SSP अनुराग आर्या, संभल SP कृष्ण कुमार, STF DSP विमल कुमार सिंह और कॉन्स्टेबल प्रियांशी शामिल हैं। इस दौरान सीएम योगी ने कहा- पुलिस के सामने चुनौतियां हैं, इससे निपटने पर मंथन होना चाहिए। सीएम ने अफसरों को स्मार्ट पुलिसिंग का मंत्र भी दिया। पूरी खबर पढ़ें 7. कानपुर में हैलट के डॉक्टरों ने जिंदा को मुर्दा बताया, सांसें चलती मिलीं तो बोले- सॉरी कानपुर के हैलट में जूनियर डॉक्टर ने जिंदा मरीज को मरा घोषित कर दिया। शव का पोस्टमॉर्टम कराने के लिए स्वरूपनगर थाने को सूचना भेज दी। पुलिस बॉडी को हैलट की मॉर्चुरी में जमा कराने लगी तो मरीज जिंदा मिला। इसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। सीनियर के कड़ी फटकार लगाने पर डॉक्टरों ने अपनी गलती मानते हुए कहा- सॉरी सर, आगे से ध्यान रखेंगे। पूरी खबर पढ़ें 8. राजभर ने पूछा- अखिलेश ने कितने ब्राह्मणों को नौकरी दी, CM रहते 86 में 56 SDM यादव बनाए बलिया पहुंचे मंत्री राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव पांच साल मुख्यमंत्री रहे, लेकिन यह बताएं कि उनकी सरकार में कितने ब्राह्मणों को पुलिस-लेखपाल, ग्राम सेवक बनाया गया। अखिलेश सरकार में 86 SDM बनाए गए, जिनमें से 56 यादव समाज से थे। यही सपा का ब्राह्मण सम्मान था। 2047 तक समाजवादी पार्टी और कांग्रेस इंतजार करें। अखिलेश का विपक्ष में बने रहना ही बहुत है। पूरी खबर पढ़ें 9. यूपी में 3 दिनों तक भयंकर ठंड पड़ेगी, 45 जिलों में छाया कोहरा, बारिश जैसी गिर रही ओस यूपी में शीतलहर और कोहरे का कहर जारी है। आगरा, गोरखपुर, कानपुर समेत 45 जिले घने कोहरे की चपेट में हैं। 18 जिलों में विजिबिलिटी शून्य पहुंच गई हैं। सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। ओस की बूंदें बारिश जैसी पड़ रही हैं। गोरखपुर-बलिया में सुबह सड़क और फर्श भीगी नजर आई। आगरा में कोहरे में ताजमहल छिप गया। मेरठ सबसे ठंडा जिला रहा। यहां का पारा 5.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पूरी खबर पढ़ें 10. आंध्र प्रदेश CM नायडू ने रामलला के दर्शन किए, बोले- रामराज्य किसी भी सरकार के लिए बेंचमार्क आंध्र प्रदेश के CM चंद्रबाबू नायडू रविवार सुबह 11 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचे। यहां पर प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही और जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने अधिकारियों के साथ स्वागत किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा- रामराज्य किसी भी सरकार के लिए बेंचमार्क है। ‘स्पिरिचुअल वैल्यू बनाने में राम मंदिर बहुत ज़रूरी रोल निभाएगा। एयरपोर्ट से CM नायडू सीधे राम मंदिर पहुंचे थे। 11. ब्लॉक प्रमुख के बेटे ने फॉर्च्यूनर से बाइक को घसीटा, काशी में दौड़ाकर पकड़ा और पीटा वाराणसी में ब्लॉक प्रमुख के बेटे ने फॉर्च्यूनर कार से यूपी कॉलेज के बाहर छात्र की बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक कार में फंस गई। हालांकि, छात्र छिटककर सड़क पर गिरा। युवक ने फॉर्च्यूनर की स्पीड और बढ़ा दी। छात्रों ने 700 मीटर तक दौड़ाया। उन्हें देखकर राहगीर भी इकट्ठा हुए और फॉर्च्यूनर पर पथराव कर दिया। भीड़ ने उसे फॉर्च्यूनर से बाहर निकाला और पिटाई शुरू कर दी। पूरी खबर पढ़ें 12. प्रयागराज में MNNIT गार्ड ने पानी में डालकर सल्फास पिया, बोला- टॉर्चर से तंग आ गया हूं प्रयागराज में मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNNIT) के सुरक्षा गार्ड ने जहर पीकर जान दे दी। उसने सुसाइड का वीडियो भी बनाया है। जिसमें वह सल्फास का पैकेट निकालता है। उसे फाड़कर पानी भरे गिलास में डालता है। फिर पानी में घोलकर पी जाता है। इस दौरान उसने संस्थान के सीएसओ और कंपनी के 3 लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया। पूरी खबर पढ़ें 13. बैग में 25 साल की लड़की का शव मिला, नोएडा में हत्या करके कूड़े में फेंका नोएडा में 25 साल की लड़की की हत्या कर दी गई। शव को बैग में भरकर कूड़े में फेंक दिया। लड़की के हाथ-पैर बंधे थे। चेहरा जला हुआ था। शव देख ऐसा लग रहा है कि तड़पाकर हत्या की गई। पहचान न हो इसलिए लाश को जलाने की कोशिश की गई। सेक्टर-142 में शनिवार को डंपिंग यार्ड में बैग पड़ा था। कूड़ा बीनने के लिए कुछ युवक पहुंचे। उन्होंने बैग खोला तो लाश देखकर डर गए। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है… 14. मऊ में चलती ट्रेन के नीचे लेटकर युवक ने बनाई REEL, बोला- कॉपी न करें मऊ में REEL बनाने के लिए एक युवक चलती ट्रेन के नीचे लेट गया। फिर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। युवक पहले ट्रेन की पटरियों के बीच लेट गया। इसके बाद जान जोखिम में डालकर ट्रेन के आने का इंतजार करने लगा। सामने से तेज रफ्तार ट्रेन आई और युवक के ऊपर से गुजर गई। यह सब कुछ युवक के फोन में रिकॉर्ड हो गया। उसने किसी को ऐसा न करने की सलाह भी दी। पूरी खबर पढ़ें कल कैसा रहेगा मौसम… 15. कड़ाके की ठंड, घने कोहरे की संभावना
मौसम विभाग ने 29 दिसंबर से अगले 3 दिनों तक कड़ाके की ठंड और घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। दिन में उत्तरी पश्चिमी हवाओं के चलने से शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…