हिसार : कार्यकारी अभियंता के खिलाफ धरना जारी : यूनियन

Spread the love

हिसार, 5 सितंबर । सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित हरियाणा गवर्नमेंट

पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की आईबी मैकेनिकल ब्रांच का सिंचाई विभाग कार्यालय

परिसर में शुक्रवार को पांचवें दिन भी धरना जारी रहा। धरना की अध्यक्षता ब्रांच प्रधान

विनोद फौजी और संचालन जयसिंह फौजी ने किया। धरना के दौरान कर्मचारियों ने समस्याओं

का समाधान नहीं किए जाने को लेकर कार्यकारी अभियंता हिसार जल सेवा मंडल के खिलाफ रोष

प्रदर्शन किया।

धरना को संबोधित करते हुए यूनियन नेताओं ने कहा कि कार्यकारी अभियंता जिस प्रकार

से कर्मचारियों की समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं, उससे स्पष्ट है कि अहंकार उनके सिर

चढक़र बोल रहा है। उन्होंने कहा कि कि जब तक कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं

होता, तब तक यह धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि बाढ़ जैसे हालात

में कार्यकारी अभियंता की तानाशाही और हठधर्मिता समझ से परे है।

इसलिए संगठन जिला प्रशासन

से भी मांग करता है कि कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करवाया जाए।

उन्होंने कहा कि यदि इस दौरान किसी कर्मचारी को जान माल का नुकसान होता है तो या किसी

प्रकार की कोई घटना होती है तो इसकी सारी जिम्मेवारी कार्यकारी अभियंता हिसार और जिला

प्रशासन की होगी।

इस मौके पर राज्य के वरिष्ठ उप प्रधान अजय कुमार, दीपक शर्मा, जिला प्रधान

ओमप्रकाश माल, चेयरमैन नरेश गौतम, जिला सचिव दीपक मेहरा, प्रचार सचिव राजेश माहिच,

ऑडिटर सतीश दनौदा,रामू शर्मा, बीएंडआर ब्रांच प्रधान रमेश शर्मा, सुरेंद्र फौजी, विनोद

भाटिया, अमित रंगा, अमित शर्मा, मोहित कालड़ा, दीपक शर्मा, सोनू जांगड़ा, होशियार सिंह,

विनोद सैनी, सुनील कुमार, राकेश शर्मा, सीताराम, सर्व कर्मचारी संघ से विनोद प्रभाकर,

सुरेंद्र चहल व पवन शर्मा आदि भी मौजूद रहे।