कुरुक्षेत्र पहुंचे केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। केंद्रीय कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं। विपक्ष के नेता के भी गरिमा होती है, लेकिन उनको उसका भी ज्ञान नहीं है। राहुल गांधी को नेता के क्या दायित्व हैं और क्या कर्तव्य है। उसका भी मूलभूत ज्ञान नहीं है। उन्होंने कहा कि, इस तरह के नेता को कौन समझा सकता है? उनको कोई नहीं समझा सकता है। केंद्रीय कैबिनेट मंत्री ललन सिंह शुक्रवार को कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड (KDB) के मेला ग्राउंड में चल रहे 41वें राज्य स्तरीय पशु मेले में पहुंचे थे। उनके साथ इंद्री विधानसभा क्षेत्र विधायक राम कुमार कश्यप भी पहुंचे थे। राहुल गांधी नहीं चलने दे रहे संसद उन्होंने कहा कि आज विपक्ष के नेता राहुल गांधी संसद नहीं चलने दे रहे हैं। यही कारण है कि आज विपक्ष को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेहरा पसंद नहीं आ रहा है। ये विपक्ष की मजबूरी है, मगर पूरे देश की जनता मोदी के चेहरे को पसंद करती है। इसलिए तीसरी बार उनको देश के प्रधानमंत्री बना दिया है। विपक्ष की लोकप्रियता भी इसलिए दिन-प्रतिदिन घट रही है। रैंप शो ने खींचा ध्यान मेले में पशुओं ने रैंप शो में सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। मारवाड़ी नस्ल का घोड़ा डांस करता दिखा, तो बीकानेरी ऊंट भी ताल पर नाचने लगा। बकरे, गाय-भैंस और झोटे भी रैंप पर कैटवॉक करते नजर आए। इस मेले में करीब 1500 बेहतरीन नस्ल के पशु आए हैं। गाय, भैंस, भेड़, बकरी, ऊंट, घोड़ा और खच्चर की अलग-अलग नस्ल शामिल हैं। कुल 53 कैटेगरी में प्रतियोगिताएं हो रही हैं। कैटवॉक ने बनाया माहौल कल और आज मेले में सबसे ज्यादा भीड़ रैंप शो देखने के लिए जुटी थी। पशुपालक अपने पशुओं को सजाकर रैंप पर लेकर आए। मारवाड़ी नस्ल के घोड़े ने अपनी चाल से सबको तालियां बजवाईं। बीकानेरी ऊंट ने तो कमाल कर दिया। मालिक की ताल पर कदम मिलाकर नाचने लगा और करतब भी दिखाए। लोग मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने लगे। बकरों ने भी रैंप पर चलकर अपनी पोशाक और नस्ल दिखाई। इसी तरह गाय, भैंस, सांड और झोटे ने बारी-बारी से कैटवॉक किया। वे मालिक के साथ चल रहे थे। यहां देखिए फोटो…
कुरुक्षेत्र में में केंद्रीय मंत्री का राहुल गांधी पर निशाना:ललन सिंह बोले- विपक्ष की गरिमा का ज्ञान नहीं, पशु मेले में पशुओं की कैटवॉक
