यमुनानगर में केंद्रीय मंत्री ने चखा गुड का स्वाद:काफिले के साथ गुड क्रेशर पर रुके मनोहर लाल, शक्कर बनाने में अजमाया हाथ

Spread the love

हरियाणा के यमुनानगर में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर नारायणगढ़ जाते हुए रास्ते में अराईयावाला के प्रमोद कश्यप के गन्ना क्रेशर पर रुके। यहां उन्होंने गुड बनाने के साथ-साथ गर्मा-गर्म गुड का स्वाद भी चखा। उन्होंने गुड खरीदकर डिजिटल के जरिए पेमेंट भी अदा की। उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल भी मौजूद रहे। उन्होंने भी गन्ना क्रेशर पर बन रहे गुड बनाने में अपना हाथ आजमाया। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गन्ना क्रेशर पर गुड और शक्कर बनने की पूरी विधि की बारीकी से जानकारी ली। उन्होंने मौके पर गुड और शक्कर को बनते हुए देखा तो सभी को देसी तरीके से बन रहे गुड को इस्तेमाल करने की सलाह दी। अचानक पहुंच गए मंत्री गन्ना क्रेशर चला रहे प्रमोद कश्यप ने बताया कि वह अपने क्रेशर पर काम कर रहे थे। तभी अचानक कई सरकारी अधिकारियों की गाड़ियां आकर उनके क्रेशर पर रुकी। जिसमें केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल मौजूद थे। उन्होंने क्रेशर पर आकर गुड बनने की विधि और इसके रेट की जानकारी ली। खुद के लिए गुड भी खरीदा उन्होंने अपने लिए कुछ गुड भी लिया, जिसकी उन्होंने डिजिटल माध्यम से पेमेंट अदा कर दी। वे लगभग 15 मिनट तक उनके पास गन्ना क्रेशर पर रुके रहे और आसपास के लोगों से भी बातचीत की। इसके बाद आसपास के गन्ना क्रेशर भी उनके पास पहुंच गए। हालांकि तब तक उनका काफिला जा चुका था। सीएम के भतीजे की शादी में लिया हिस्सा सूत्रों के मुताबिक, मनोहर लाल खट्‌टर देहरादून से एक धार्मिक कार्यक्रम से लौटते समय शुक्रवार रात को कलेसर में रुके थे। शनिवार सुबह नारायणगढ़ के लिए रवाना हो गए। शनिवार को नारायणगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के भतीजे की शादी समारोह में शामिल होने का कार्यक्रम था। डैम परियोजना को हरी झंडी मनोहर लाल खट्‌टा ने मुख्यमंत्री रहते हुए कलेसर राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में प्रस्तावित डैम परियोजना को हरी झंडी दी थी। हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की सहमति से लगभग 6900 करोड़ रुपये की लागत से इस डैम के निर्माण की योजना बनाई गई। परियोजना से क्षेत्र में जल प्रबंधन, सिंचाई और पेयजल उपलब्धता में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।