केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम ने किया कन्या पूजन

Spread the love

इस अवसर पर पंडित सत्य नारायण उपाध्याय ने मंत्रोच्चार से पूजन करवाया। कन्या पूजन कार्यक्रम में मंत्री मेघवाल के साथ उनके पुत्र रवि मेघवाल व परिजन शामिल हुए।

मंत्री ने छोटी-छोटी बालिकाओं के पैर धोए तथा पैरों पर कुमकुम लगाकर उनकी पूजा की तथा उनसे आशीर्वाद लिया। उन्होंने छोटी-छोटी बच्चियों को उपहार दिए और कहा कि यह कन्याएं, नौ देवियों के रूप में हैं।