निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक केंद्रीय मंत्री चौहान सुबह आईसीएआर-एनआईबीएसएम भवन पहुंचेंगे। यहां परिसर में पौधरोपण करेंगे, फिर एक समीक्षा बैठक लेंगे। सुबह 10.40 बजे कृषक संवाद और कृषि चौपाल कार्यक्रम में शामिल होंगे, 11.10 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर धमतरी जिला जाएंगे। धमतरी में दोपहर 12.30 से दोपहर 2.30 बजे तक कृषक सम्मेलन में शामिल होंगे। यह सम्मेलन धमतरी के डॉ. शोभाराम देवांगन शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान में आयोजित किया गया है। केंद्रीय मंत्री चौहान कार्यक्रम के बाद दोपहर 2.40 बजे रवाना होकर रायपुर आएंगे।
केंद्रीय कृषि मंत्री धमतरी में कृषक सम्मेलन में शामिल होंगे
