मेरा युवा भारत, शिवहर के तत्वावधान में शिवहर के पुरनहिया प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित बिहार कौशल विकास केंद्र में एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका नेतृत्व मेरा युवा भारत के स्वयंसेवक आरती सिंह के देखरेख यह प्रतियोगिता आयोजित की गई। यह प्रतियोगिता ‘विकसित भारत’ अभियान के तहत आयोजित की गई थी। इस क्विज में कौशल विकास केंद्र के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में खो-खो, कबड्डी, साइकिलिंग, बॉक्सिंग, रेसलिंग सहित विभिन्न खेलों से संबंधित 20 प्रश्न पूछे गए। प्रतिभागियों को डिजिटल माध्यम से इन 20 प्रश्नों के उत्तर देने थे। प्रश्नोत्तरी जमा होने के बाद, छात्र-छात्राओं द्वारा दिए गए उत्तरों का मूल्यांकन किया गया। यह विश्लेषण किया गया कि कितने प्रतिशत बच्चों ने सही जवाब दिए। इसके बाद, प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को डिजिटल प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। यह क्विज प्रतियोगिता भारत सरकार द्वारा आयोजित एक राष्ट्रव्यापी अभियान का हिस्सा है। इसका उद्देश्य युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है। प्रतियोगिता के बाद, उत्तरों का रिकॉर्ड भारत सरकार के खेल मंत्रालय को प्रस्तुत किया गया।
विकसित भारत अभियान के तहत खेलों पर आधारित क्विज प्रतियोगिता:पुरनहिया में छात्र-छात्राओं ने डिजिटल माध्यम से दिए उत्तर
