साथी योजना के तहत 83 बेसहारा बच्चों का हुआ आधार पंजीकरण

Spread the love

जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के सचिव रवि चौधरी ने बताया कि आधार कार्ड बनने से इन बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, छात्रवृत्ति जैसी विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि साथी योजना के अंतर्गत ऐसे निराश्रित बच्चों को सहायता दी जा रही है, जो दस्तावेजों की कमी के कारण पहचान पत्र से वंचित रह जाते हैं।

सचिव श्री चौधरी ने आगे बताया कि प्रचार माध्यमों, अधिकार मित्रों और साथी यूनिट के सहयोग से ऐसे बच्चों की पहचान की गई। आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत जिला प्रशासन की मदद से उनका आधार पंजीकरण संपन्न हुआ।