मंदसौरः रूरल इंगेजमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत आईआईएम इंदौर के छात्रों ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया भ्रमण

Spread the love

छात्रों ने विशेष रूप से लखपति दीदी योजना के क्रियान्वयन और उसके सकारात्मक परिणामों का अध्ययन किया। इस दौरान उन्हें यह जानकारी दी गई कि किस प्रकार मिशन के माध्यम से महिला स्व-सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित किया जा रहा है तथा उन्हें उद्यमिता के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जिला प्रबंधक फौजिया करीमा, युवा सलाहकार मोहम्मद नदीम तथा विकासखंड प्रबंधक अलकेश कटलाना, परम किराड़े एवं मायाराम सोलंकी उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को मिशन की विभिन्न योजनाओं, विशेषकर महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण में लखपति दीदी योजना की भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी दी। छात्रों ने जिला पंचायत मंदसौर में अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह भ्रमण उनके लिए अत्यंत शिक्षाप्रद रहा, जिससे उन्हें ग्रामीण विकास एवं सामाजिक उद्यमिता की गहराई से समझ प्राप्त हुई।