करनाल जिले के इन्द्री थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्चे के साथ कुकर्म का गंभीर मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित बच्चे ने अपने पिता को आपबीती बताई, जिसके बाद मामला खुला। आरोप है कि आरोपी कई सालों से बच्चे को डराकर उसके साथ गलत काम करता रहा और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। सगा भतीजा निकला आरोपी शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह साल 2005 से इटली में रह रहा है। उसकी पहली पत्नी से साल 2017 में तलाक हो चुका है। पहली शादी से उसका बेटा है, जिसकी उम्र करीब 10 साल है। तलाक के बाद बच्चे को उसने अपने भाई और उसकी पत्नी के पास छोड़ दिया था, जो उसकी देखभाल कर रहे थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने साल 2023 में दूसरी शादी की। इसके बाद भी उसका बेटा पहले की तरह ही उसके भाई के पास रहता रहा। बाद में अक्टूबर महीने में दोनों भाई अलग-अलग घरों में रहने लगे और नाबालिग को उसकी दूसरी पत्नी के पास छोड़ दिया गया। नहलाते समय खुला राज शिकायत के अनुसार बीती 12 मार्च को शिकायतकर्ता इटली से वापस इंद्री आया था। 27 मार्च को जब वह अपने बेटे को नहला रहा था, तो उसने देखा कि बच्चा ठीक से बैठ नहीं पा रहा है। पूछने पर बच्चे ने बताया कि उसका चचेरा भाई उसे अपने पास सुलाता था और हर रात डराकर उसके साथ कुकर्म करता था। बच्चा जब भी मना करता, तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देता था। कई सालों से चल रहा था शोषण बच्चे ने अपने पिता को बताया कि यह सब कई सालों से चलता आ रहा था। शिकायत में यह भी सामने आया कि जब शिकायतकर्ता 12 मार्च को भारत आया, उस समय परिवार में आपसी विवाद चल रहा था। इसी दौरान बच्चे की हालत पर ध्यान गया और मामला उजागर हुआ। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस पिता की शिकायत पर थाना इंद्री में आज मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर गुरजीत सिंह को सौंपी गई हैं। शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
करनाल में 10 साल के बच्चे से किया कुकर्म:चाचा के बेटे पर आरोप, कई सालों से कर रहा था शोषण
