हरोली में खुलेगा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, सरकार ने दी मंजूरी

Spread the love

यह कॉलेज हिमकैप्स आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के नाम से संचालित होगा। प्रारंभिक चरण में इसमें प्रतिवर्ष 100 विद्यार्थियों को प्रवेश मिलेगा। यहां उच्च स्तरीय आयुर्वेद शिक्षा, आधुनिक अनुसंधान सुविधाएं और बेहतर उपचार सेवाएं उपलब्ध होंगी, जिससे क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं अपने ही जिले में मिलेंगी।

यह उपलब्धि हरोली के विधायक और प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के प्रयासों और दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि नया आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज प्रदेश के स्वास्थ्य और शिक्षा ढांचे को मजबूत बनाएगा। इससे युवाओं को घर के पास ही गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा मिलेगी और स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं व रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।