UK Mausam: उत्तराखंड में मौसम ने लिया यूटर्न, मैदानी इलाकों में राहत, पहाड़ों पर बर्फबारी जारी; इन 5 जिलों बारिश का अलर्ट

Spread the love

Uttarakhand Weather Update: मार्च की विदाई के साथ ही उत्तराखंड के मौसम ने भी बड़ा यू-टर्न लिया है. मैदानी क्षेत्रों के लोगों और बाहर से आने वाले पर्यटकों को अब सुहावना और मनमोहक मौसम मिलने वाला है. हरिद्वार में गंगा स्नान हो या नैनीताल की वादियों में सैर… आज का दिन मौसम के लिहाज से अनुकूल रहेगा. हालांकि पहाड़ों से चलकर आने वाली बर्फीली हवाएं सेहत को प्रभावित कर सकती है. इसलिए एहतियात जरूरी है. पहाड़ी जिलों में रहने वाले लोगों को आज भी घर से बाहर निकलने से पहले छाता या रेनकोट साथ रखना चाहिए, क्योंकि मौसम विभाग ने पर्वतीय जिलों में बारिश और 3500 मीटर से ऊपर बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है.