जींद के दो गांवों को मिला अपना जलघर, आपूर्ति में होगा सुधार

Spread the love

विधायक देवेंद्र अत्री ने कहा कि नचार खेड़ा गांव में करीब 265 लाख, उदयपुर में 241 लाख रुपये के लगभग की राशि खर्च करके जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा जलघरों का निर्माण किया। अब दोनों गांव में पीने के पानी की किल्लत नहीं रहेगी। हर घर में स्वच्छ पेयजल पहुंचे इसको लेकर निरंतर सरकार कार्य कर रही है। दोनों गांव में नए कनेक्शन किए गए है ताकि हर घर पानी पहुंचे। डीआई पाइप लाइन भी बिछाई गई है। उदयपुर में करीब 70 लाख रुपये का अस्टीमेट बना कर मंजूरी के लिए पीने के पानी के अन्य कार्य के लिए भेजा गया है।

किसी तरह से भी विकास के कामों में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। उचाना विकास की पटरी पर बुलेट ट्रेन की स्पीड से दौड़ रहा है। यहां पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस नेता द्वारा निकाली जा रही सद्भाव यात्रा पर अत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं में खुद सदभाव नहीं है। ये सद्भाव यात्रा सिर्फ राहुल गांधी के सामने नंबर बनाने के लिए निकाली जा रही है। इस यात्रा का उद्देश्य सिर्फ खुद को कांग्रेस में स्थापित करना है। प्रदेश का मतदाता किसी के बहकावे में नहीं आएगा। इस मौके पर एक्सईएन प्रशांत, एसडीओ सुनीता देवी, सुरेंद्र खरकभूरा, सतीश जांगड़ा, सत्यवान कौशिक, प्रवीण गर्ग सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।