यूएई कप्तान मुहम्मद वसीम ने तोड़ा रोहित शर्मा के छक्कों का रिकॉर्ड

Spread the love

यूएई की पारी के तीसरे ओवर में वसीम ने अफगानिस्तान के स्पिनर मुजीब-उर-रहमान की गेंदों पर लगातार दो छक्के जड़कर यह उपलब्धि अपने नाम की।

वसीम ने मैच में 37 गेंदों में 67 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 6 छक्के लगाए, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। यूएई टीम 188 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 विकेट पर 150 रन ही बना सकी।

मुहम्मद वसीम के नाम बतौर कप्तान अब टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 110 छक्के हैं।

इससे पहले यह रिकॉर्ड भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के नाम था, जिन्होंने बतौर कप्तान 35 मैचों में 105 छक्के लगाए थे। अब वसीम 110 छक्कों के साथ शीर्ष पर पहुंच गए हैं।

टी20आई में बतौर कप्तान सर्वाधिक छक्के:

110 – मुहम्मद वसीम (यूएई)

105 – रोहित शर्मा (भारत)

86 – इयोन मॉर्गन (इंग्लैंड)

82 – आरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया)

79 – कादोवाकी फ्लेमिंग (जापान)

69 – जोस बटलर (इंग्लैंड)