​​​​​​​MP दिनभर, 10 बड़ी खबरें:महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुराकर पहनता, 80 स्कूली छात्रों ने 3 घंटे खुद को कैद किया, इंदौर में दूषित पानी से नौवीं मौत

Spread the love

MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, एमपी में आज, क्या रहा खास… 1. इंदौर में दूषित पानी से नौवीं मौत: पांच माह के बच्चे की गई जान देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी से अब तक 9 मौत हो चुकी हैं। बुधवार को पांच माह के बच्चे समेत 4 लोगों की मौत हुई। मौतों और मरीजों की संख्या को लेकर प्रशासन, महापौर और मंत्री के बयान अलग-अलग हैं। कलेक्टर 4 मौत और 149 भर्ती, महापौर 7 मौत व 116 बीमार, जबकि मंत्री ने 3 मौत की पुष्टि की है। पढ़ें पूरी खबर 2. ग्रामीणों ने पोल खोली तो सरपंच मारने दौड़ा, निकाल ली गई 70% राशि
खंडवा में जल संचयन अभियान में हुए फर्जीवाड़े की पोल खुली तो सरपंच ने ग्रामीणों को मारने उनके पीछे दौड़ लगा दी। जान से मारने की धमकी दी। दरअसल, जल संचयन अभियान को लेकर जिला प्रशासन ने फर्जी दस्तावेज के दम पर राष्ट्रपति से देश का पहला पुरस्कार और 2 करोड़ रुपए हासिल किए थे। अब इस अभियान में हुए काम की पोल खोल रही है। पढ़ें पूरी खबर 3. महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चोरी करता, फिर पहनकर सोता भोपाल की कोलार पुलिस ने महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चोरी करने वाले चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी अमरनाथ कॉलोनी में डेरी संचालक के घर से चोरी कर भागा था, लेकिन उसका श्रमिक कार्ड मौके पर गिर गया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे पकड़ा। दबिश के समय वह सो रहा था। चोरी किए अंडरगारमेंट्स पहने हुए था। इसने मंदाकिनी कॉलोनी के एक घर में ऐसी चोरी की थी। पढ़ें पूरी खबर 4. इंदौर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट में यात्री ने किया हंगामा
इंदौर की एरोड्रम पुलिस ने इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट में क्रू मेंबर और अन्य यात्रियों से विवाद करने वाले यात्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामले में पुलिस ने संबंधित यात्री को विमान से उतारकर थाने ले जाकर कार्रवाई की। पढ़ें पूरी खबर 5. एमपी में घना कोहरा, खजुराहो सबसे ठंडा, रीवा में धुंध, 20 मीटर रह गई विजिबिलिटी मध्यप्रदेश में तेज ठंड और घने कोहरे का असर जारी है। बुधवार सुबह दिल्ली से आने वाली कई ट्रेनें लेट रहीं। भोपाल पहुंचने वाली मालवा एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे देरी से आई, जबकि शताब्दी और सचखंड समेत अन्य ट्रेनें भी प्रभावित हुईं। रीवा, दतिया और ग्वालियर में घना कोहरा छाया रहा, जहां विजिबिलिटी 20 से 50 मीटर रही। मौसम विभाग के अनुसार जेट स्ट्रीम की तेज रफ्तार से रात का तापमान और गिरा है। पढ़ें पूरी खबर 6. झील में धक्का दिया, रातभर पिलर पकड़कर खड़े रहे बुजुर्ग
सागर की लाखा बंजारा झील के एलिवेटेड कॉरिडोर से अज्ञात व्यक्ति ने एक बुजुर्ग को धक्का दे दिया। कड़ाके की ठंड में बुजुर्ग पूरी रात झील में पिलर के सहारे खड़े रहे। बुधवार सुबह सुरक्षा गार्डों ने उन्हें देखा और बोट से बाहर निकाला। सदर निवासी हरप्रसाद रैकवार (62) को जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर 7. नवोदय स्कूल के 80 छात्रों ने खुद को कैद किया, 3 घंटे कमरे में बंद रहे
मुरैना के जौरा स्थित जवाहर नवोदय हायर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब कक्षा 9वीं से 12वीं तक के करीब 80 छात्रों ने PT टीचर की प्रताड़ना से परेशान होकर खुद को हॉस्टल में बंद कर लिया। छात्रों ने तीन घंटे तक दरवाजा नहीं खोला। मौके पर पुलिस, प्रशासन, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड पहुंची। अधिकारियों की समझाइश के बाद छात्रों ने गेट खोला। मामले की जांच की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर पॉजिटिव खबर 8. रतलाम की तनीषा ने बनाई वुमन सेफ्टी जैकेट इंदौर में आयोजित राज्य स्तरीय इंस्पायर अवॉर्ड प्रदर्शनी में रतलाम की बेटी ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। जावरा की कक्षा 10वीं की छात्रा तनीषा कुंवर सोलंकी द्वारा बनाए गए ‘वुमन सेफ्टी जैकेट’ मॉडल का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 55 जिलों के करीब 250 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। पढ़ें पूरी खबर खबर जरा हटके 9. उज्जैन की गलियों में कपिल देव ने क्रिकेट खेला
देश को पहला क्रिकेट विश्व कप दिलाने वाले पूर्व कप्तान कपिल देव मंगलवार को अल्प प्रवास पर उज्जैन पहुंचे। इस दौरान उनका एक वीडियो सामने आया, जिसमें वे फ्रीगंज क्षेत्र में बच्चों के साथ गली क्रिकेट खेलते नजर आए। कपिल देव मोहनलाल सोनी और सरला सोनी के निवास पर बिना किसी प्रोटोकॉल के पहुंचे और बच्चों संग सहज समय बिताया। उन्होंने उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा से मुलाकात की। भीड़ अधिक होने के कारण महाकाल दर्शन नहीं कर सके। पढ़ें पूरी खबर कल का बिग इवेंट 10. शिवराज सिंह चौहान महाराष्ट्र दौरे पर
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान 2 जनवरी 2026 तक महाराष्ट्र के अहिल्या नगर और नासिक दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे किसानों, ग्रामीण विकास, महिलाओं और युवाओं से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे। अहिल्या नगर में कृषि विज्ञान केंद्र का दौरा, किसानों से संवाद और योजनाओं पर चर्चा करेंगे। 1 जनवरी को शिर्डी व शनि शिगणापुर दर्शन और ग्राम सभा में सहभागिता होगी। 2 जनवरी को नासिक में YCMOU में विद्यार्थियों व शोधार्थियों से संवाद करेंगे।