पलवल में नेशनल हाईवे-19 पर एक ट्रेलर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। यह घटना दिल्ली से होडल जाने वाली साइड में फ्लाईओवर पर हुई। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, ट्रेलर ड्राइवर ने तेज गति से बाइक को टक्कर मारी और फिर टायरों से रौंद दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक ट्रेलर के टायरों में फंस गया। हादसे के बाद ट्रेलर ड्राइवर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। कैंप थाना पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हाईवे पर सवारी का इंतजार कर रहे दोनों युवक शौलाका गांव निवासी इरशाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मृतक उनके गांव के ही मजलिस और मुश्ताक थे। इरशाद ने अपनी शिकायत में बताया कि गुरुवार देर रात वह और उनका साथी जवाहर नगर कैंप मार्केट से काम खत्म कर घर जाने के लिए हाईवे पर सवारी का इंतजार कर रहे थे। तभी उन्होंने यह हादसा होते देखा। उन्होंने बताया कि भीड़ का फायदा उठाकर चालक ट्रेलर छोड़कर भाग गया। एक की मौके पर ही मौत दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने लोगों की मदद से ट्रेलर के टायरों में फंसे मुश्ताक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। दूसरे युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
पलवल में एक्सीडेंट में दो युवकों की मौत:नेशनल हाईवे पर ट्रेलर ने कुचला, वाहन का इंतजार कर रहे थे दोनों, ड्राइवर फरार
