महिला से पर्स लूटने वाले दो युवक गिरफ्तार

Spread the love

पीड़िता नागी पूर्ति अपने बच्चे के साथ साइकिल से कुदूंबेडा गांव लौट रही थीं, तभी पीछे से आए तीन युवकों ने उनका पर्स छीन लिया और फरार हो गए। पर्स में 10 से 12 हजार रुपये नकद और दो मोबाइल फोन थे। घटना के बाद महिला ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी चंद्रशेखर दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से अपराधियों की पहचान की और गुरुवार को दो आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तार युवकों की पहचान हर्ष जोशी (22 ), अमला टोला और विशाल पूर्ती (25), निवासी तुईबीर के रूप में हुई है। दोनों को मुफस्सिल थाना (कांड संख्या 144/25) के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस ने छिनतई में शामिल एक मोबाइल फोन को भी बरामद कर लिया है, जिसे विधिवत जब्त कर लिया गया है। हालांकि, तीसरा आरोपित अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है।