फरीदाबाद में दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे नंबर-19 पर तेड रफ्तार तीन गाड़ियां आपस में टकरा गई। हालांकि इस हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई है, लेकिन सभी गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ियों के एक साथ टरकाने से हाईवे पर जाम लग गया। मामले की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जाम को खुलवाकर जाम को खुलवाया। बडखल फ्लाईओवर पर हुआ हादसा पुलिस के अनुसार, बडखल फ्लाईओवर पर ये हादसा हुआ है। रात 8 करीब बजे फ्लाईओवर पर तेज स्पीड़ में तीन गाड़ियां एक साथ टकरा गई। सबसे आगे बलेनो कार चल रही थी। जिसके पीछे एक हुंडई ऑरा कार चल रही थी। आरोप है कि ऑरा कार के पीछे तेज स्पीड से चल रही एक क्रेटा कार ने पहले ऑरा कार को टक्कर मारी और ऑरा कार ने आगे चल रही बलेनो को टक्कर मार दी। जिससे तीनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। ऑरा कार बैठा था बुजुर्ग दंपती पुलिस ने बताया कि ऑरा कार में बुजुर्ग दंपती बैठे हुए था, जो दिल्ली से आगरा जा रहे थे। जबकि बलेनो कार में दो युवक सवार थे। जिस क्रेटा कार पर टक्कर मारने का आरोप है उसमें प्रेमवीर तेवतिया नामक शख्स अकेला ड्राइव कर रहा था। टक्कर के बाद क्रेटा कार के एयर बैग भी खुल गए। पुलिस ने ट्रेफिक खुलवाला पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी क्षतिग्रस्त गाड़ियों को हाईवें से हटाकर जाम को खुलवा दिया। इस हादसे में किसी को कोई चोट नही आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फरीदाबाद में नेशनल हाईवे-19 पर तेज रफ्तार का कहर:क्रेटा की टक्कर से आपस में 2 टकराई गाड़ियां, आगरा जा रहा था बुजुर्ग दंपती
