गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेस-वे पर दो टैक्सियों की टक्कर:डिवाइडर से टकराई इनोवा, पीछे से स्विफ्ट ने मारी टक्कर, दोनों ड्राइवर घायल

Spread the love

गुरुग्राम जिले के द्वारका एक्सप्रेसवे पर देर रात एक इनोवा और स्विफ्ट डिजायर टैक्सी कार आपस में टकरा गईं। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसा एक्सप्रेसवे के एक ही साइड पर हुआ, जहां इनोवा कार आगे चल रही थी और स्विफ्ट डिजायर पीछे से आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों कारें टैक्सी सर्विस की थी और उस समय इनमें कोई पैसेंजर नहीं था। इससे बड़ा जनहानि होने से बच गई। हालांकि टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों के ड्राइवर घायल हो गए, उन्हें मौके पर ही प्राथमिक उपचार के बाद नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पहले इनोवा डिवाइडर से टकराई प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो सका कि इनोवा उस समय खड़ी थी या बहुत धीमी गति से चल रही थी। संभावना जताई जा रही है कि रियर-एंड कॉलिजन के कारण हादसा हुआ। हालांकि राहगीरों का कहना है कि पहले इनोवा कार डिवाइडर से टकराई, फिर पीछे आ रही स्विफ्ट की टक्कर हुई। दोनों वाहनों को हाईवे से हटाया रात के समय कम ट्रैफिक के बावजूद तेज रफ्तार या लापरवाही से यह दुर्घटना हुई है। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। सीसीटीवी फुटेज, चश्मदीदों के बयानों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि हादसे का सटीक कारण जल्द सामने आ जाएगा। एक्सप्रेसवे और यूईआर-2 पर हो रहे हादसे दरअसल द्वारका एक्सप्रेसवे और यूईआर-2 पर लगातार हादसे हो रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि रात में लंबी ड्राइविंग के दौरान उचित दूरी बनाए रखना, स्पीड लिमिट का पालन और थकान में वाहन न चलाना बहुत जरूरी है। पुलिस ने हादसों से बचने के लिए लोगों से सतर्कता बरतने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है।