डान अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, लेवी बलों और अन्य सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई कर इलाके को घेर लिया और शवों को पास के एक चिकित्सा केंद्र में पहुंचाया। मारे गए सुरक्षा कर्मचारियों की पहचान अब्दुल अजीज और जमील अहमद के रूप में हुई है। हमले के समय दोनों सादे कपड़ों में थे। द बलोचिस्तान पोस्ट के अनुसार, इस हमले की फिलहाल किसी भी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।
बलोचिस्तान में ईरान सीमा के पास पाकिस्तान के दो सुरक्षाकर्मियों की गोली मारकर हत्या
