कैथल में मोबाइल शॉप पर फायरिंग:बाइक पर आए थे दो नकाबपोश; 2 राउंड फायर, दुकानदार बोला- मुंह ढककर आए

Spread the love

कैथल जिले के चीका शहर में नकाबपोश बदमाशों ने एक मोबाइल की दुकान पर फायरिंग कर दी। बदमाशों ने दुकान के बाहर पहुंचकर दो राउंड फायर किए और मौके से फरार हो गए। गनीमत रही की गनीमत रही कि दुकानदार को गोली नहीं लगी। सूचना मिलते ही चीका थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दुकान और आसपास के क्षेत्र का मुआयना किया और घटनास्थल से सबूत जुटाने में लग गई। सीआईए की टीमों को भी मौके पर बुलाया गया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई। अनुमान लगाया जा रहा है कि बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने या डराने की नीयत से आए थे। दुकानदार बोले- किसी से कोई रंजिश नहीं दुकानदार सतीश कुमार बताया कि दोनों युवक बाइक पर सवार होकर आए थे। उन्होंने कपड़े से अपने मुंह ढके हुए थे। अचानक फायर करके मौके से फरार हो गए। सतीश ने बताया कि उनकी किसी के साथ कोई रंजिश भी नहीं है। पता नहीं किस कारण से गोलियां चलाई गई है। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। DSP बोले- नाकाबंदी कर दी गई है डीएसपी कुलदीप बेनीवाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीमें सक्रिय कर दी गई हैं। जिलेभर में नाकाबंदी कर दी गई है और संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।