पानीपत जिले की समालखा की एक कोर्ट में न्यायिक कार्यवाही के दौरान मर्यादा की सारी सीमाएं पार हो गई। जब कोर्ट में दो वकीलों के बीच न केवल तीखी बहस हुई, बल्कि बात हाथापाई और थप्पड़ मारने तक पहुंच गई। घटना के बाद समालखा बार एसोसिएशन ने कड़ा रुख अपनाते हुए दोनों वकीलों को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किया है। गवाही के दौरान हुई गहमागहमी मामला 4 फरवरी 2026 का है, जब ACJ SD-cum-SDJM की कोर्ट में एक केस में गवाही चल रही थी। कोर्ट ने गवाही रिकॉर्ड करने के लिए एक लोकल कमिश्नर (LC) नियुक्त किया था। लंच से पहले जब गवाही की प्रक्रिया चल रही थी, तब एक पक्ष के वकील की अनुपस्थिति में मुख्य परीक्षा रिकॉर्ड कर ली गई। कोर्ट रूम में हाथापाई, मारा थप्पड़ जब संबंधित वकील कोर्ट में पहुंचे, तो दूसरे पक्ष के वकील ने उन पर कोर्ट की कार्यवाही में बाधा डालने का आरोप लगाया। इस बात से भड़ककर वकील ने अचानक दूसरे वकील को थप्पड़ जड़ दिया। इससे पहले कि जज बीच-बचाव करते, दोनों वकीलों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। पास ही खड़े अन्य वकील ने बीच में आकर दोनों को अलग किया। बार एसोसिएशन का कड़ा एक्शन कोर्ट के भीतर हुए इस अशोभनीय आचरण को समालखा बार एसोसिएशन ने बेहद गंभीरता से लिया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि वकीलों का ऐसा व्यवहार निंदनीय है और इससे वकील बिरादरी की छवि को गहरा नुकसान पहुंचा है। नोटिस की 2 मुख्य बातें दोबारा शुरू हुई कार्यवाही मारपीट के बाद जज ने दोनों पक्षों को शांत होकर लंच के बाद आने का आदेश दिया। लंच के बाद फिर से फाइल ली गई और कोर्ट के सख्त निर्देशों के बीच बाकी गवाहों के बयान दर्ज किए गए। मामले की अगली सुनवाई अब 19 फरवरी 2026 को तय की गई है।
पानीपत कोर्ट में जज के सामने भिड़े दो वकील:एक ने दूसरे को जड़ा थप्पड़; समालखा बार एसोसिएशन ने नोटिस देकर मांगा जबाव
