पलवल में दो नशा तस्कर गिरफ्तार:7.750 किलो गांजा बरामद, उत्तर प्रदेश से लेकर आ रहे थे, केस दर्ज

Spread the love

पलवल में सीआईए की टीम ने हसनपुर क्षेत्र से दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 7.750 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। हसनपुर थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है। सीआईए प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि उनकी टीम एएसआई मेहरचंद के नेतृत्व में हसनपुर क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मेहरचंद को सूचना मिली कि हसनपुर का रहने वाला सुनील और सेंडोली गांव का सुभाष उत्तर प्रदेश से गांजा लेकर आ रहे हैं। पुलिस ने पीछा कर पकड़ा सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मोहाली गांव से आगे हसनपुर रोड पर नाकाबंदी कर दी। कुछ ही देर बाद दो युवक अपने कंधों पर बैग लटकाए पैदल आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों युवक पीछे मुड़कर तेजी से भागने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने शक के आधार पर उन्हें कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया। पुलिस ने जब उनके बैगों की तलाशी ली तो सुनील के बैग से 4 किलो गांजा और सुभाष के बैग से तीन किलो 750 ग्राम गांजा बरामद हुआ। कुल मिलाकर 7.750 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। पूछताछ में हो सकते बड़े खुलासे हसनपुर थाना पुलिस ने सीआईए पलवल में तैनात एएसआई मेहरचंद की तहरीर पर सुनील और सुभाष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि वे गांजा कहां से और किससे लाते थे, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जा सके।